Posts

Showing posts from January, 2026

राजमार्ग यात्रा ऐप: आपकी हाईवे यात्रा को बनाता है आसान, सुरक्षित और स्मार्ट!

Image
अगर आप भी अक्सर नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं—चाहे दिल्ली-जयपुर, मुंबई-पुणे, या जयपुर-अजमेर—तो आप जानते हैं कि रास्ते में कितनी परेशानियां आती हैं। टोल कितना लगेगा? आगे मौसम कैसा है? नजदीकी पेट्रोल पंप या अस्पताल कहां है? रोड पर गड्ढा या ट्रैफिक जाम की सूचना कहां से मिलेगी? इन सारी समस्याओं का एक ही समाधान है — राजमार्ग यात्रा ऐप (Rajmargyatra App)! यह ऐप NHAI (National Highways Authority of India) और IHMCL द्वारा बनाया गया है और यह अब भारत का सबसे भरोसेमंद हाईवे साथी बन चुका है। 2023 में लॉन्च होने के बाद से यह लगातार अपडेट हो रहा है और 2025-26 में इसमें कई कमाल के नए फीचर्स आ चुके हैं। राजमार्ग यात्रा ऐप के मुख्य फीचर्स 1. रूट प्लानर (Route Planner)-  आपका शुरू और अंतिम पॉइंट डालिए, ऐप कई रास्ते सुझाएगा। हर रूट पर टोल चार्ज की तुलना दिखाएगा और सबसे सस्ता रास्ता हाइलाइट करेगा। समय, दूरी और टोल खर्च — सब कुछ एक स्क्रीन पर! 2. नेशनल हाईवे एनुअल पास (₹3000 वाला वाला कमाल)-  सिर्फ 3000 रुपये में पूरे साल 200 टोल-फ्री क्रॉसिंग!  नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे दोनों पर व...

वोट चोर - गद्दी छोड़!!

Image
  4 जनवरी 2026 डोनाल्ड ट्रम्प ने कभी "वोट चोर- गद्दी छोड़!!" का नारा नहीं लगाया। अमेरिका ने अपने हित साधे हैं – मुख्य रूप से तेल के। लेकिन ट्रम्प को यह हिम्मत मादुरो की अवैध सत्ता से भी मिली है। सोशल मीडिया पर वेनेजुएला के घटनाक्रम में मादुरो के लिए सहानुभूति की बाढ़ आई हुई है। किसी देश के राष्ट्रपति का "अपहरण" करके अमेरिका ले जाना खुली गुंडागर्दी है – निंदनीय। लेकिन सच यह भी है कि निकोलस मादुरो खुद एक वोट चोर और धांधली से सत्ता पर काबिज हैं। वे चुनाव रिगिंग और संस्थानों पर कब्जे के साथ विपक्ष को कुचलने के दोषी हैं। इसे समझने के लिए पिछले 20 साल का इतिहास देखना होगा। ह्यूगो शावेज का दौर: पारदर्शी चुनाव वेनेजुएला में ह्यूगो शावेज राष्ट्रपति थे। वे तानाशाह जैसे थे, लेकिन बेहद लोकप्रिय। तेल की कमाई से देश विकसित किया और अमेरिका को चुनौती दी। शावेज चुनाव सच में जीतते थे – बहुमत से। धांधली के आरोप न लगें, इसलिए पूरी पारदर्शी व्यवस्था रखी: वोटर आईडी दिखाकर ईवीएम पर वोट। वोट पर्ची निकलती, जिसे चेक कर बॉक्स में डालते। वोटिंग के बाद बूथ पर ही मशीन के नतीजे घोषित। ...